मनोरंजन

खेसारी लाल की आवाज में छठी मैया की भक्ति, 'अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के' गाने ने मचाई धूम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खेसारी लाल की आवाज में छठी मैया की भक्ति, 'अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के' गाने ने मचाई धूम

लोक आस्था के महापर्व छठ की रौनक के बीच भोजपुरी सिनेमा के फेमस एक्टर एवं गायक खेसारी लाल यादव अपनी सुरीली आवाज के साथ छठी मैया की भक्ति में रंग भर रहे हैं.

उनकी आवाज में गायिका सौम्या श्रीवास्तव के साथ गाया छठ गीत अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के लोगों का ध्यान अट्रैक्ट कर रहा है.

भोजपुरी फिल्म सइयां अरब गईले ना-2 का यह गीत छठ पर्व की परंपरा, श्रद्धा और लोक संस्कृति को खूबसूरती से दिखता है.

फिल्म के डायरेक्टर अभय सिन्हा हैं, जिन्होंने कहा, 'छठ महापर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है.

सइयां अरब गईले ना-2 के गीत अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के के माध्यम से छठ की महिमा और श्रद्धा को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है.

हमारी कोशिश है कि भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से लोक संस्कृति और पर्व-त्योहारों की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए. उम्मीद है कि दर्शक और छठ व्रती इस गीत को खूब प्यार देंगे.

खेसारी लाल यादव की दमदार और भावपूर्ण गायकी के साथ सौम्या श्रीवास्तव की मधुर आवाज गीत को खास बनाती है.

गीत में छठी मैया की आराधना, सूर्य उपासना और अर्घ्य देने की परंपरा को संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया है.

छठ के मौके पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए यह गीत उत्सव और भक्ति का सुंदर संगम लेकर आया है.

खेसारी ने कही ये बात

खेसारी लाल यादव ने कहा, 'छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति से जुड़ा सबसे खास पर्व है.

अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के गीत के माध्यम से छठी मैया की महिमा और सूर्य उपासना की परंपरा को सुरों में पिरोने की कोशिश की गई है. सौम्या श्रीवास्तव के साथ इस गीत को गाकर मुझे बेहद खुशी हुई.

उम्मीद है कि श्रोता इस गीत को अपना प्यार देंगे और यह छठ के माहौल को और से भरा बनाएगा.

छठी मैया से यही प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे'

गाने में नजर आए ये कलाकार

गीत के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम सिन्हा और शोभित सिन्हा ने तैयार किया है.

गीत में

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

छठी मैया की भक्ति के गीत "अरघिया चढ़इब हो छठी मइया के" को भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने गाया है, जिसमें सौम्या श्रीवास्तव भी साथ हैं। यह गीत लोक परंपरा और श्रद्धा को दर्शाते हुए छठ पर्व की रौनक बढ़ा रहा है। इस खबर का महत्व इस बात में है कि यह दिखाता है कि कैसे आधुनिक कलाकार पारंपरिक त्योहारों को नई ऊर्जा देते हैं, जिससे सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग अपनी भक्ति और सांस्कृतिक पहचान को पुनः खोजते हैं, और संगीत के माध्यम से त्योहार की भावना को और गहरा अन

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।