अपराध

खेत जोतने गए लोगों पर दबंगों ने किया हमला, तीन घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खेत जोतने गए लोगों पर दबंगों ने किया हमला, तीन घायल

अवैध हथियार दिखाकर लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी

धौलपुर, 28 सितंबर। धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र के विरोन्धे गांव के गोदना का पुरा में खेत जोतने गए लोगों पर दबंग लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने अवैध हथियार दिखाकर भयभीत किया और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका जिला चिकित्सालय और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार के लोगों का आरोप है कि खेत जोतने के दौरान दबंग लोगों ने विवाद करते हुए हमला किया। हमले में घायल लोगों को चोटें आई हैं और उनका उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मनियां थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी संघर्ष का सामना करते समय हिंसा से परहेज़ कर संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना ज़रूरी है। जब डर और आक्रामकता बढ़े, तो शांतिपूर्वक पुलिस या समाजसेवकों से सहायता माँगें। पीड़ितों के लिए सहानुभूति और त्वरित चिकित्सा सहायता अनिवार्य है। समाज को एकजुट होकर अहिंसात्मक समाधान ढूँढ़ने की प्रेरणा दें, ताकि हर किसान सुरक्षित रूप से अपनी मेहनत का फल पा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।