खेल

खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला जा रहा है.

मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र में बांग्लादेश के खिलाड़ी शादमान इस्लाम (ओपनर) को भयंकर चोट लगी, जिसके चलते उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. यह दुर्घटना फील्डिंग के दौरान हुई.

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ा.

फील्डिंग के दौरान शादमान के टखने में चोट लगी. उनका टखना मुड़ गया था. दर्द के कारण वह तुरंत मैदान पर गिर पड़े थे.

कुछ देर उन्हें मैदान पर तड़पते हुए देखा गया. उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान के बाहर ले जाया गया. इंजरी के चलते बांग्लादेशी खिलाड़ी को हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा.

IANS के मुताबिक, वह MRI स्कैन के लिए अस्पताल गए थे.

78वें ओवर में हुई घटना

यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के 78वें ओवर में हुई जब आमिर जंगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद को फाइन लेग की तरफ शॉट खेला.

शादमान ने स्लिप से गेंद का पीछा किया, लेकिन जब उन्होंने गेंद उठाने की कोशिश की, तो वह फिसल गए और गिरते समय उनका टखना मुड़ गया. रिप्ले में देखा तो पता चला कि आउटफील्ड में ओस थी, जिससे वह फिसले.

सभी खिलाड़ी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े.

शादमान मुकाबले के बाकी हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हो सकी है.

पहले टेस्ट में जड़ा था शतक

मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शादमान ने शतक जड़ा था. उन्होंने 105 रन की पारी खेली थी.

लिहाजा अगर वह दूसरे टेस्ट से बाहर होते हैं, तो बांग्लादेश को बड़ा झटका लग सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि उन पर क्या फैसला लिया जाता है.

वेस्टइंडीज ने पहली पारी में बनाया बड़ा टोटल

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी वेस्टइंडीज ने 356/10 रन बोर्ड पर लगाए.

टीम के लिए आमिर जांगू ने 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 133 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।