खेल

खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जल्द होगी समीक्षा: खेल मंत्रालय

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जल्द होगी समीक्षा: खेल मंत्रालय

अक्टूबर 09, नई दिल्ली: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों ने 21 स्वर्ण सहित कुल 85 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर खुद को बरकरार रखा। हालांकि पिछली बार की तुलना में इस बार पदकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में कंफर्ट जोन में रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जल्द समीक्षा होगी। खासतौर पर टॉप्स में शामिल कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन की भी खेल मंत्रालय फेडरेशन के साथ मिलकर समीक्षा करेगा।

वहीं, टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत मिलने वाली फंडिंग की भी समीक्षा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।