राजनीति

खिलौना, मेला और सट्टा… राहुल गांधी पर जमकर बरसे BJP सांसद अनुराग ठाकुर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
खिलौना, मेला और सट्टा… राहुल गांधी पर जमकर बरसे BJP सांसद अनुराग ठाकुर

21 नवंबर, नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा, आज राहुल गांधी की हालत मेला घूमने गए उस बच्चे की तरह हो गई है जो मनपसंद खिलौना ना मिलने पर रो-रो कर आसमान सर पर उठा लेता है और सबको बुरा भला बोलने लगता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब लोकतांत्रिक तरीके से गद्दी ना मिल रही हो तो सत्ता हथियाने के लिए राहुल गांधी सस्ता तरीका अपना रहे हैं। राहुल गांधी आज सत्ता के लिए एक खतरनाक सट्टा खेल रहे हैं, जिसमें दांव पर उन्होंने देश की अस्मिता, विकास यात्रा और 140 करोड़ भारतीयों के भरोसे को गिरवी रख दिया है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'राहुल गांधी जी, आपकी यूपीए की सरकार के समय भारत दुनिया के 5 लड़खड़ाती, चरमराती अर्थव्यवस्थाओं में एक था। आज मोदी सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों से भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में से सम्मिलित है। कहीं आपका दर्द यही तो नहीं?'

फाइल फोटो

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के तीखे शब्दों के बारे में है। यह विषय भारतीय राजनीति में विरोधी दलों के बीच तीव्र टकराव को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लोकसभा में सार्वजनिक बहस और राजनीतिक वक्तव्यों के प्रभाव को उजागर करती है, जो लोकतंत्र के स्वस्थ संवाद के लिए आवश्यक है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि नागरिकों में राजनीतिक जागरूकता बढ़े, साथ ही विवादों के कारण भावनात्मक तनाव और मतभेद भी बढ़ सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।