खूंटी में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
खूंटी के कर्रा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने सात लोगों को रौंदा, चार महिलाएं और तीन बच्चों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया शोक।
Short Headline: खूंटी में भीषण सड़क हादसा, सात लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
06 नवंबर, खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। मृतकों में चार महिलाएं, दो बच्चियां और एक 12 वर्षीय बच्चा शामिल है। वहीं, हादसे में घायल एक बच्ची का खूंटी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
गुरुवार रात करीब पौने दस बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के समीप झाड़ियों में गिर गया था। उसे बचाने और देखने के लिए आसपास की महिलाएं और बच्चे मौके पर जुटे थे। इसी दौरान तोरपा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा 18 चक्का ट्रेलर सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान 12 वर्षीय सौरभ नायक ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पाको देवी, कसीला देवी, मानहू देवी, गोलू कुमार, अंजलि कुमारी, तूती कुमारी और सौरभ नायक के रूप में हुई है। वहीं, घायल खुशबू कुमारी का इलाज जारी है। सभी मृतक जोने-लुदरू मोड़ के समीप स्थित कॉलोनी के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ट्रेलर का चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल ट्रेलर का नंबर JH 02 AJ 1377 बताया गया है। एक ही दुर्घटना में सात लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फरार चालक और खलासी की तलाश में जुटी है।
बाइट- सिविल सर्जन, खूंटी बाइट- ऋषभ गर्ग, एसपी, खूंटी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक ट्रेलर के टकराने से सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। यह घटना ग्रामीण सड़क सुरक्षा की गंभीर समस्या को उजागर करती है, जहाँ खराब सड़क स्थितियाँ और ड्राइवरों की अनियमितता अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं। खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए चेतावनी है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर सड़क सुरक्षा नीतियों की समीक्षा की मांग करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग अपने परिवहन के प्रति सतर्क रहे