राजनीति

एक किला, दो प्रतिद्वंद्वी शासक और इतिहास... दिल्ली के पुराना किले से पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
एक किला, दो प्रतिद्वंद्वी शासक और इतिहास... दिल्ली के पुराना किले से पाकिस्तानी मंत्री ने क्या कहा

दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किले में शनिवार को आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद मंच में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.

मुसादिक मलिक ने इतिहास के जरिए भारत और पाकिस्तान सहित विभिन्न सभ्यताओं के बीच संवाद और आपसी समझ का संदेश दिया.

उन्होंने मुगल शासक हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही किले के निर्माण में दो प्रतिद्वंद्वी शासकों का योगदान रहा है.

यह ऐतिहासिक इमारत अलग-अलग सभ्यताओं, संस्कृतियों और इतिहास की परतों को एक साथ जोड़ती है.

मलिक ने सुनाई किले की कहानी

मलिक ने कहा कि जिस किले में यह आयोजन हो रहा है, उसकी अपनी एक कहानी है.

इसकी नींव मध्य एशिया से जुड़े तैमूरी वंश के हुमायूं ने रखी थी, जबकि अफगान शासक शेरशाह सूरी ने बाद में इसके निर्माण को आगे बढ़ाया.

इस तरह एक ही किले में दो शासकों, दो प्रतिद्वंद्वियों और इतिहास की दो अलग-अलग परतों का योगदान दिखाई देता है.

बाद में उनके कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके संबोधन का वीडियो साझा किया और उर्दू संदेश में किले को एक कहानी बताया.

विविधता को स्वीकार करने के लिए साहस और समझ जरूरी

पाकिस्तानी मंत्री एससीओ के 'सभ्यतागत और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां' विषय पर आयोजित सत्र में बोल रहे थे.

इस सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने की.

मलिक ने कहा कि संवाद तभी संभव है, जब अलग-अलग पहचान और विविध आवाजें एक साथ आएं और स्वतंत्र रूप से अपने विचार साझा करें. विविधता को अपनाने के लिए समझदारी के साथ साहस की भी जरूरत है.

संवाद का अर्थ समझाते हुए उन्होंने इसके ग्रीक मूल का जिक्र किया. उनके अनुसार, 'डिया' का अर्थ है माध्यम से और 'लोगोस' का अर्थ विचार.

यानी संवाद अलग-अलग सभ्यताओं के बीच विचारों और अर्थों के स्वतंत्र आदान-प्रदान का माध्यम है. इसके लिए विविधता का होना जरूरी है.

तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पहली बार भारत आए हैं मलिक

पाकिस्तानी मंत्री

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।