किन 3 बैंकों के डूबने से हिल जाएगी देश की अर्थव्यवस्था? RBI ने खुद बताया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय रिजर्व बैंक देश की अर्थव्यवस्था का जरूरी हिस्सा है. इसी बदौलत ही देश की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चलती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन ऐसे बड़े बैंक हैं जो यदि बर्बाद हुए या डूबे, तो देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से हिल जाएगी.
ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि खुद RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है.
दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया है कि देश के तीन बड़े बैंक- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक देश के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों में से एक हैं और आगे भी बने रहेंगे.
क्यों जरूरी हैं ये तीनों बैंक?
RBI ने बताया कि इन बैंकों को सिस्टमिकली इंपॉर्टेंट बैंक कहा जाता है.
ये ऐसे बैंक हैं, जिनका देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सिस्टम में बहुत बड़ा योगदान है.
अगर इनमें से कोई बैंक अचानक डूब जाता है, तो इसका असर पूरे बैंकिंग सिस्टम और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
इसलिए इन्हें 'टू बिग टू फेल' यानी इतने बड़े बैंक माना जाता है कि इनके डूबने से बड़ा संकट पैदा हो सकता है.
तीनों बैंकों में होता है एक्स्ट्रा पैसा
RBI के नियमों के मुताबिक, इन बैंकों को सामान्य पूंजी के अलावा कुछ एक्स्ट्रा पैसा भी अपने पास रखना होता है.
इसका मकसद ये है कि किसी आर्थिक संकट के समय बैंक के पास नुकसान से निपटने के लिए पर्याप्त पैसा मौजूद रहे.
इस नियम के तहत SBI बैंक को अपने जोखिम के हिसाब से तय कुल संपत्ति का 0.80% एक्स्ट्रा पैसा रखना होगा. HDFC बैंक को 0.40% एक्स्ट्रा पैसा रखना होगा.
तो वहीं ICICI बैंक को 0.20% एक्सट्रा पैसा रखना होगा. RBI ने साल 2015 में SBI को इस श्रेणी में शामिल किया था.
इसके बाद 2016 में ICICI बैंक और 2017 में HDFC बैंक को भी इसमें शामिल किया गया.
क्या आपके खातों पर पड़ेगा इसका असर?
क्या आपका भी इन तीनों में से किसी भी बैंक में खाता है? अगर हां, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
क्योंकि इस नियम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम को मजबूत और सुरक्षित रखना है. इससे
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन बड़े बैंकों के डूबने से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर प्रकाश डाला है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन बैंकों की विफलता से वित्तीय स्थिरता पर गहरा असर पड़ सकता है। RBI ने स्पष्ट किया है कि इन बैंकों की विफलता से बैंकिंग सेक्टर, ऋण वितरण और निवेश पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आम जनता पर इसका असर बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान, ऋण उपलब्धता में कमी, और आर्थिक विश्वास में गिरावट के रूप में महसूस हो सकता है।