'किंग' का 'डैडी कूल' गाना रिलीज, 15 साल बाद शाहरुख-करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' का हालिया रिलीज गाना 'तू मिल जाए' काफी पसंद किया गया था. वहीं अब इसका एक और गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. इस गाने का नाम है 'डैडी कूल'.
इस गाने में शाहरुख खान मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' आउट
'डैडी कूल' गाना 27 नवंबर को रिलीज किया गाया है.
गाने की शुरुआत में करीना कपूर खान रेड ड्रेस में डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इसी बीच डांस फ्लोर पर शाहरुख खान की एंट्री होती है.
ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे शाहरुख खान, करीना को देखते हुए मुस्कुराते हैं.
गाने की शुरुआती लाइन है, 'आजा कर ले पूरी जो जिद है तेरी, मैं भी देखूं कहां तक है हद ये तेरी'.
ये लाइन पूरी होते ही शाहरुख और करीना एक-दूसरे की बांहों में आ जाते हैं और फिर शाहरुख भी डांस फ्लोर पर झूमने लगते हैं.
ये एक एनर्जेटिक और जोशीला आना है, जिसे अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. वहीं इसमें संगीत दिया है सचिन-जिगर की जोड़ी ने. बता दें कि ये गाना बोनी एम. के मशहूर ग्लोबल हिट गाने 'डैडी कूल' से प्रेरित है.
15 साल बाद शाहरुख और करीना की जोड़ी ने मचाया धमाल
करीना कपूर खान और शाहरुख खान की जोड़ी पर्दे पर इस गाने के लिए 15 साल के लंबे इंतजार के बाद देखने को मिलेगी. स्क्रीन की ये पॉपुलर जोड़ी आखिरी बार साल 2011 की फिल्म 'रा.वन' में नजर आई थी.
इस फिल्म का गाना 'छम्मक छल्लो' भी काफी फेमस हुआ था जिसमें दोनों साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए थे.
'किंग' के बारे में
किंग के जरिए शाहरुख खान बड़े पर्दे पर तीन साल बाद वापसी करेंगे. ये मूवी 24 दिसंबर को रिलीज होगी. जबकि इसका ट्रेलर 14 दिसंबर को आएगा.
एक्शन से भरपूर इस मूवी का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद न
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शाहरुख खान और करीना कपूर खान की जोड़ी से ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल’ की रिलीज़ ने मनोरंजन जगत में फिर से हलचल मचा दी है। यह गाना 27 नवंबर को जारी हुआ, और दोनों सितारों के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शाहरुख की 15 साल बाद की फिल्म के लिए बड़े प्रचार अभियान का हिस्सा है, और करीना के साथ इस तरह के सहयोग ने दर्शकों में नई उम्मीदें जगाई हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि यह गाना और फिल्म दोनों ही युवा और परिवारिक दर्शकों के बीच