मनोरंजन

'किंग ऑफ रोमांस' कहलाते थे रेखा के पिता जेमिनी गणेशन, 78 की उम्र में की थी तीसरी शादी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'किंग ऑफ रोमांस' कहलाते थे रेखा के पिता जेमिनी गणेशन, 78 की उम्र में की थी तीसरी शादी

रेखा ने हिंदी सिनेमा में गजब की सफलता और लोकप्रियता हासिल की है.

वहीं उनकी तरह ही बड़े पर्दे पर जादू उनके पिता जेमिनी गणेशन और मां पुष्पावली ने भी चलाया था. दोनों साउथ के मशहूर एक्टर्स थे. रेखा के पिता जेमिनी गणेशन को तो 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता था.

वो अपनी पर्सनल लाइफ में भी काफी चर्चा में रहे. उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन शादियां की थी.

'किंग ऑफ रोमांस' कहलाते थे जेमिनी गणेशन

जेमिनी गणेशन की आज 106वीं बर्थ एनिवर्सरी है. दिवंगत अभिनेता का जन्म 17 नवंबर 1920 को तमिलनाडु के पुदुकोट्टई में हुआ था.

उन्होंने साल 1947 की फिल्म 'मिस मालिनी' में एक छोटे से रोल के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था.

अभिनेता ने साल 1952 की फिल्म 'थाई उल्लाम' में निगेटिव रोल से पहली बड़ी पहचान हासिल की थी.

इसके बाद वो 'कलाथुर कन्नाम्मा', 'उन्नल मुडियम थंबी', 'वंजिक्कोट्टई वालिबन', 'पार्थिबन कनावु', 'वीरपांडिया कट्टाबोम्मन', 'देवता' और 'मिसियाम्मा' जैसी कई फिल्मों से पहचान बनाने में कामयाब हुए.

जेमिनी ने तमिल, कन्नड़, तेलुगु और हिंदी भाषा सहित 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

करियर में ज्यादातर रोमांटिक भूमिकाओं के लिए उन्हें प्यार से 'काधल मन्नान' (रोमांस का राजा) कहा जाता था.

जेमिनी गणेशन ने की थी तीन-तीन शादियां

जेमिनी गणेशन की पहली शादी करीब 20 साल की उम्र में साल 1940 में अलामेलू से हुई थी. दोनों ने चार बेटियों जयालक्ष्मी, नारायणी, रेवती, कमला का वेलकम किया था.

पुष्पावली के साथ काम करने के दौरान जेमिनी उन पर अपना दिल हार बैठे.

दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और बिना शादी के ही उन्होंने दो बेटियों रेखा और राधा का स्वागत किया.

जेमिनी गणेशन आगे जाकर एक्ट्रेस सावित्री के करीब आ गए थे.

उनके अफेयर की भनक पुष्पावली को भी लग गई थी और इसके चलते उनका रिश्ता खत्म हो गया. जेमिनी ने साल 1954 में सावित्री से दूसरी शादी रचा ली थी.

78 साल की उम्र में की थी तीसरी शादी

ज

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जेमिनी गणेशन, जिन्हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ कहा जाता है, की तीसरी शादी के बारे में है। जेमिनी गणेशन, 78 वर्ष के, साउथ इंडियन सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता थे और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई बार विवाह किया। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार की निजी जिंदगी को उजागर करता है, जो दर्शकों के बीच जिज्ञासा और चर्चा पैदा कर सकता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग जेमिनी गणेशन के करियर और निजी निर्णयों पर पुनः विचार करें, तथा भारतीय फिल्म उद्योग में पारिवारिक और

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।