'किंग' के 'तू मिल जाए' सॉन्ग पर शाहरुख खान ने किया डांस, दुबई इवेंट का वीडियो हुआ वायरल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं.
हाल ही में किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ दुबई में एक इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी महफिल लूट ली. इस दौरान शाहरुख ने अपनी फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' पर जमकर डांस किया.
उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इवेंट में शाहरुख खान के स्टाइलिश अंदाज ने भी सबका ध्यान खींचा. फैंस को शाहरुख का डांस और उनका लुक काफी पसंद आ रहा है.
'तू मिल जाए' गाने पर शाहरुख खान ने किया डांस
सामने आए वीडियो में शाहरुख खान स्टेज पर 'तू मिल जाए' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
उनके डांस मूव्स और एनर्जी ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया. इस दौरान उन्होंने अपना सिग्नेचर पोज भी दिया.
Our forever KING, with a capital K! #TuMilJaaye song out now! 🔗: https://t.co/jU6jxjjjun #KING in cinemas on 24.12.2026 https://t.co/Ple0MLAMx9
Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 11, 2026
इवेंट के लिए शाहरुख ने ऑल ब्लैक लुक चुना था.
वो ब्लैक ब्लेजर में नजर आए, जिसके कॉलर और स्लीव्स पर खास डिजाइन किया गया था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर पहना था.
वहीं, सनग्लासेस, कान में ईयररिंग और उनके खास हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और शानदार बना दिया. इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज देखते ही बन रहा था.
King Shah Rukh Khan recited Jab Tak Hai Jaan poetry at Danube Residences event 🔥 @iamsrk #ShahrukhKhan #Shahrukhz2 #King #TeamSRKAryanKnights https://t.co/Klxd8sCWRM
Team SRK Aryan Knights Fan Club (@srkaryanknights) <a href="https://x
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ पर दुबई में आयोजित इवेंट में डांस किया, जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह घटना दर्शाती है कि कैसे बॉलीवुड सितारे अपनी नई परियोजनाओं को प्रचारित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग करते हैं। खबर की महत्ता इस बात में है कि शाहरुख का प्रदर्शन और स्टाइल ने दर्शकों को आकर्षित किया, जिससे फ़िल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ी। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि फ़िल्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, टिकट बिक्री में इज़ाफ़ा होगा और फ़िल्म के संगी