कीर्तिमान रचा पर शतक से चूके वैभव: दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के बैटर बने, बैट पटका तो सिलेक्टर हैरान, ये रिकॉर्ड भी बनाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Vaibhav Suryavanshi : धुरंधर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक और कीर्तिमान रच दिया। वे दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी (42 गेंद में 50 रन) बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हालांकि, वे फर्ट क्लास मैच में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए। वैभव ने सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन के खिलाफ ईस्ट जोन से खेलते हुए 81 गेंदों में 92 रन बनाए।
बेंगलुरू में चल रहे मैच में वैभव ने अपनी पारी में 7 छक्के और 7 चौके लगाए। इस सबके बीच आउट होने पर वैभव ने अपना बैट जमीन पर जोर से पकट दिया, जिससे पैवेलियन में बैठे BCCI सिलेक्टर आरपी सिंह हैरान रह गए। दलीप ट्रॉफी में शतक से चूके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सोमवार को एक और शानदार पारी खेली।
हालांकि वह शतक से सिर्फ 8 रन दूर रह गए। 92 रन पर आउट होने के बाद वैभव काफी निराश दिखे और उन्होंने गुस्से में अपना बैट जमीन पर पटक दिया। इस दौरान पैवेलियन बैठकर में मुकाबला देख रहे पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्टर आरपी सिंह भी उनके विकेट पर हैरान नजर आए। 42 गेंद में लगाई फिफ्टी, रचा इतिहास वैभव ने आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ईस्ट जोन की ओर से पारी की शुरुआत की।
वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ पारी का अपने आक्रामक अंदाज में आगाज किया। वैभव ने केवल 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 6 दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने 15 साल और 157 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड बना दिया।
उन्होंने करीब छह दशक पुराना रिकॉर्ड ब्रेक किया। इससे पहले यह कीर्तिमान क्रिकेटर लक्ष्मण सिंह के नाम था। लक्ष्मण ने 1968-69 में सेंट्रल जोन से खेलते हुए 16 साल और 23 दिन की उम्र में नॉर्थ जोन के खिलाफ 63 रन बनाए थे। खबर अपडेट हो रही है...
📡 स्रोत: NewsData.io