विदेश

किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
किस लड़की ने पहनी 440 करोड़ की ब्रा और तोड़ दिए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुनिया में आपने महंगी घड़ियों, हीरे-जवाहरात और लग्जरी कपड़ों के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या कभी 440 करोड़ की ब्रा के बारे में सुना है?

अमेरिका की मशहूर बिजनेसवुमन और रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने ऐसी ही एक ब्रा पहनकर पूरी दुनिया में तलहका मचा दिया है. काइली की ब्रा की फोटोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

बता दें कि 18 अक्टूबर 2026 को काइली ने लॉस एंजिलिस में हुए विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में करीब 440 करोड़ रुपए की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप वॉक किया.

इस ब्रा का नाम फैंटसी ब्रा है और इसे मशहूर ज्वेलरी ब्रांड Jacob Co. ने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मिलकर तैयार किया है.

कंपनी के अनुसार, ये विक्टोरिया सीक्रेट के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी फैंटसी ब्रा है.

कौन हैं काइली जेनर?

काइली जेनर अमेरिका की जानी-मानी बिजनेसवुमन, मॉडल और रियलिटी टीवी स्टार हैं. वो मशहूर कार्दशियन-जेनर परिवार का हिस्सा हैं और अपना ब्यूटी ब्रांड भी चलाती हैं.

सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

इस बार विक्टोरिया सीक्रेट ने अपने फैशन शो में उन्हें एक खास जिम्मेदारी दी है.

काइली ने पहली बार इस शो के रैंप पर कदम रखा और आते ही सुर्खियों में छा गईं है.

उन्होंने सिल्वर मिनी स्कर्ट, सफेद पंखों और हीरों से सजी फैंटसी ब्रा के साथ रैंप वॉक किया.

इस रैंप वॉक के बाद से ही सोशल मीडिया पर फोटोज एकदम वायरल हो रहा है.

ब्रा में कितने लगे हैं हीरे?

इस ब्रा को बनाने के लिए कई सारे हीरों का इस्तेमाल किया गया है.

बात करें कीमत की तो ये ब्रा 5 करोड़ डॉलर यानी करीब 420- 440 करोड़ रुपए का है.

इस वायरल ब्रा की कीमत सुनकर ही आप हैरान हो सकते हैं, लेकिन इसकी खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं है.

ब्रा में टोटल 4,410 प्राकृतिक हीरे लगे हैं और सबसे खास हीरा बीच में लगा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।