राजनीति

'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के

महाराष्ट्र की गोकुल दूध संघ (गोकुल डेयरी) के चुनाव को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में भाजपा पर जनादेश के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को चुनाव में हरा दिया, लेकिन चुनाव के बाद नियमों में बदलाव कर बहुमत हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

राहुल गांधी ने इसे दूध उत्पादकों के वोट की चोरी और जनादेश में मिलावट करार दिया. उन्होंने भाजपा पर सत्ता बचाने के लिए हर जगह किसी भी हद तक जाने का आरोप भी लगाया.

उन्होंने कहा कि भाजपा इतनी हताश हो चुकी है कि हर जगह सत्ता बचाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है. दूध उत्पादकों का वोट चुराने वाले याद रखें - किसान भूलता नहीं.

गोकुल डेयरी चुनाव में 13-12 से जीता था कांग्रेस समर्थित पैनल

दरअसल, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ को गोकुल डेयरी के नाम से जाना जाता है. 19 अक्टूबर को हुए चुनाव में कांग्रेस नेता सतेज पाटिल के नेतृत्व वाले पैनल ने 25 में से 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि महायुति समर्थित पैनल को 12 सीटें मिली थीं.

इस तरह कांग्रेस समर्थित पैनल को एक सीट के अंतर से बहुमत मिला था.

गोकुल डेयरी का सालाना कारोबार करीब 4,000 करोड़ रुपये है और यह महाराष्ट्र की प्रमुख सहकारी दुग्ध संस्थाओं में शामिल है.

महाराष्ट्र सरकार ने बदला सहकारी समितियों का नियम

चुनाव के बाद गोकुल डेयरी के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद शुरू हो गया. 29 अक्टूबर को अध्यक्ष चुनने के लिए बुलाई गई बैठक में महायुति समर्थित सभी 12 निदेशक अनुपस्थित रहे.

बैठक के लिए 14 निदेशकों की मौजूदगी जरूरी थी, लेकिन कांग्रेस समर्थित पैनल के 13 निदेशक ही पहुंचे. इस कारण बैठक नहीं हो सकी.

इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट की कोल्हापुर पीठ ने 10 नवंबर को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नई बैठक बुलाने का निर्देश दिया.

इसी बीच महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने 4 नवंबर को महाराष्ट्र सहकारी समिति अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

इसके तहत 500 करोड़ रुपये

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।