अपराध

किसानों का दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर 3 लाख रुपये हुआ:सालाना सिर्फ 56 रुपये प्रीमियम पर मिलेगा बीमा, पहले यह 50 हजार रुपये था

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
किसानों का दुर्घटना बीमा कवर बढ़कर 3 लाख रुपये हुआ:सालाना सिर्फ 56 रुपये प्रीमियम पर मिलेगा बीमा, पहले यह 50 हजार रुपये था

सोनभद्र में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों के लिए राहत की खबर है। जनता दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसानों का बीमा कवर 50 हजार रुपये से बढ़ाकर अधिकतम तीन लाख रुपये कर दिया गया है। खास बात यह है कि तीन लाख रुपये के बीमा के लिए किसानों को सालाना महज 56 रुपये प्रीमियम देना होगा।

योजना के तहत दुर्घटना में किसान की मृत्यु या 100 प्रतिशत स्थायी विकलांगता होने पर बीमित राशि का पूरा भुगतान किया जाएगा। वहीं, 50 प्रतिशत विकलांगता की स्थिति में बीमित राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने का प्रावधान है। 50 हजार के गुणांक में करा सकेंगे बीमा एआर कोऑपरेटिव संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनता दुर्घटना बीमा योजना के तहत 50 हजार रुपये के गुणांक में अधिकतम तीन लाख रुपये तक का बीमा कराया जा सकता है।

इसके लिए 50 हजार रुपये के बीमा पर 9.40 रुपये, एक लाख पर 18.80 रुपये, डेढ़ लाख पर 28.10 रुपये, दो लाख पर 37.40 रुपये, ढाई लाख पर 46.75 रुपये और तीन लाख रुपये के बीमा पर सालाना 56 रुपये प्रीमियम निर्धारित किया गया है। इफको टोकियो में भी बढ़ा बीमा लाभ इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस के तहत भी किसानों को मिलने वाले बीमा लाभ में बढ़ोतरी की गई है।

पहले एक बोरी पर चार हजार रुपये का बीमा मिलता था, जिसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं, बीमा की अधिकतम सीमा एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है। निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार किसानों को बीमा क्लेम का लाभ मिलेगा। छह महीने में 64.68 करोड़ रुपये का ऋण वितरित केसीसी के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, एक अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक जिले में 8,739 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कुल 6,468 लाख रुपये यानी 64.68 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। बीमा कवर में बढ़ोतरी और ऋण सुविधा से किसानों को खेती के साथ दुर्घटना जैसी विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।