व्यापार

किसानों को 6 लाख रुपए तक का सस्ता लोन मिलेगा:मुरादाबाद में 'सहकारिता से समृद्धि' विषय पर जागरुकता कार्यक्रम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
किसानों को 6 लाख रुपए तक का सस्ता लोन मिलेगा:मुरादाबाद में 'सहकारिता से समृद्धि' विषय पर जागरुकता कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने के लिए विशेष मुहिम चल रही है। 'सहकारिता से समृद्धि' के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने के उद्देश्य से स्थानीय पंचायत भवन सभागार में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी डॉ.

जयपाल सिंह 'व्यस्त' एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.

शैफाली सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर लखनऊ से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 'कृषक समृद्धि योजना' के शुभारंभ एवं 'भारत टैक्सी योजना' के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव (लाइव) प्रसारण भी उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। कृषक समृद्धि योजना से छोटे व सीमांत किसानों को ₹6 लाख तक का ऋण कार्यक्रम के दौरान किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई 'कृषक समृद्धि योजना' की विस्तृत जानकारी दी गई।

योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को 6 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऋण पर बेहद रियायती 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लागू होगी। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि और उससे जुड़ी अन्य गतिविधियों के लिए समय पर वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

भारत टैक्सी योजना: बिना कमीशन के बढ़ेगी चालकों की आय सहकारिता के क्षेत्र में परिवहन और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए 'भारत टैक्सी योजना' की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत वाहन चालकों जिन्हें 'साथी' कहा जाएगा, को किसी भी निजी कंपनी को अपनी कमाई का हिस्सा यानी कमीशन नहीं देना होगा।

इससे चालकों की शुद्ध आय में बढ़ोतरी होगी और आम जनता को भी सुगम व किफायती परिवहन सेवा मिल सकेगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।