राज्य

किसानों के लिए नई कृषि तकनीक और सिंचाई पर जोर, CM मोहन यादव बोले- इसी सीजन से दिन में 10 घंटे मिलेगी बिजली

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
किसानों के लिए नई कृषि तकनीक और सिंचाई पर जोर, CM मोहन यादव बोले- इसी सीजन से दिन में 10 घंटे मिलेगी बिजली

उमरिया में बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित

धान और श्री-अन्न के उपार्जन के लिए समय पर पंजीयन कराने की अपील

उमरिया, अक्टूबर 01: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कृषक कल्याण वर्ष में कई जन-हितैषी निर्णय ले रही है। उमरिया में बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को नई कृषि तकनीक का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव और खेत तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों से धान और श्री-अन्न फसलों के उपार्जन के लिए समय पर पंजीयन कराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सीजन से किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली मिलेगी।

-------

बाइट: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।