किशनगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा किशनगढ़ पहुंची। वडनगर से वाराणसी तक जारी यात्रा में स्वच्छता, नशा मुक्ति और विकसित भारत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।
किशनगढ़, 25 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा अजमेर के किशनगढ़ पहुंची। वडनगर से वाराणसी तक बाइक के जरिए निकाले गए इस यात्रा दल का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जा रहा है। यात्रा में शामिल सेवा यात्री 7 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचेंगे।
यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पों को आगे बढ़ाने के साथ आमजन तक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके उद्देश्यों की जानकारी पहुंचाना है। यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और शहरों में अस्पतालों, वृद्ध आश्रमों तथा विद्यालयों में सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
सेवा यात्रियों द्वारा स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और विकसित भारत अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आमजन को सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।
यात्रा से जुड़े अर्जुन नालिया, किशन गोपाल, देवरथ सिंह राठौड़, आशीष कुलेरी और यात्रा कॉर्डिनेटर राजेश चौधरी ने यात्रा के उद्देश्यों और सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
होल्ड बाईट- अर्जुन नालिया देहात अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा।
- किशन गोपाल।
- देवरथ सिंह राठौड़।
4 आशीष कुलेरी- प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा।
- राजेश चौधरी यात्रा कॉर्डिनेटर।