विदेश

पहले कितना कमाते थे स्मित मच्छार, जानें इंडिया से दुबई में कितनी ज्यादा मिलती है सैलरी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पहले कितना कमाते थे स्मित मच्छार, जानें इंडिया से दुबई में कितनी ज्यादा मिलती है सैलरी

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में 180 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार इन दिनों चर्चा में हैं.

हवा में मुश्किल हालात के बीच उनकी सूझबूझ और हिम्मत की दुनियाभर में तारीफ हो रही है.

स्मित मच्छार लंबे समय तक भारत में पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं और फिर बाद में वो दुबई की एयरलाइन फ्लाईदुबई से जुड़ गए.

ऐसे में अब उनकी सैलरी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

आखिर भारत में पायलट के तौर पर काम करते हुए स्मित कितना कमाते थे और दुबई जाने के बाद पायलट की कमाई में कितना अंतर आया?

कितनी थी स्मित मच्छार की शुरुआती कमाई?

स्मित मच्छार ने भारत में अपने करियर की शुरुआत स्पाइसजेट से की थी.

वो करीब 11 साल तक स्पाइसजेट से जुड़े रहे और इस दौरान अलग-अलग जिम्मेदारियों पर काम किया है.

उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने ट्रेनिंग कैप्टन और सीनियर कमांडर के तौर पर भी काम किया था.

एक पॉडकास्ट में स्मित ने भारत में पायलटों की कमाई के बारे में बताया था कि नए पायलट की शुरुआती सैलरी करीब 2 से 2.5 लाख रुपये महीना हो सकती है.

हालांकि, ये स्मित की अपनी शुरुआती सैलरी का आंकड़ा नहीं है, बल्कि उन्होंने नए पायलटों की कमाई पर यह जानकारी दी थी.

इसलिए उनकी भारत में व्यक्तिगत शुरुआती सैलरी कितनी थी, इसका सटीक आंकड़ा सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है.

कब दुबई गए स्मित?

स्मित मच्छार ने करीब 11 साल स्पाइसजेट में काम करने के बाद जून 2022 में फ्लाईदुबई ज्वाइन की थी. यहां वो Boeing 737 के डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के तौर पर काम कर रहे हैं.

उनके पास Boeing 737-800 और Boeing 737 MAX जैसे विमानों का लंबा अनुभव है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 9,750 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव है.

यानी दुबई पहुंचने तक वह कोई फ्रेशर पायलट नहीं थे, बल्कि कई साल का अनुभव रखने वाले अनुभवी कैप्टन थे.

फ्लाईदुबई में कितनी मिलती है सैलरी?

<p style="text-align

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।