कितनी सैलरी लेते हैं Google, Facebook के CEO, 1 दिन में होती है कितनी कमाई?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गूगल पर कुछ भी सर्च करना हो या फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करना हो, रोज करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन कंपनियों को चलाने वाले सीईओ की सैलरी कितनी है? क्या उनकी कमाई भी आम आदमी जितनी ही होती है या फिर इसमें कोई और खेल है?
गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet के सीईओ सुंदर पिचाई, फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की कमाई जानकर आप भी चौंक जाएंगे.
खास बात ये है कि इन तीनों की महीने की सैलरी और सालाना कमाई में काफी अंतर है. किसी की बेस सैलरी लाखों डॉलर है, तो किसी की बेस सैलरी सिर्फ 1 डॉलर है.
गूगल के CEO की कितनी है सैलरी?
सुंदर पिचाई गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet के सीईओ हैं.
कंपनी की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें सालाना करीब 20 लाख डॉलर बेस सैलरी मिली है. भारतीय रुपए में देखें तो ये 17.6 करोड़ रुपए है.
लेकिन उनकी सालाना कमाई इससे ज्यादा है. 2025 के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी सलाना कमाई 1.09 करोड़ डॉलर यानी लगभग 96 करोड़ रुपए है.
फेसबुक के CEO की कितनी है सैलरी?
फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की बेस सैलरी का आंकड़ा आपको हैरान कर सकता है.
कंपनी की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, जुकरबर्ग ने सालाना बेस सैलरी के तौर पर सिर्फ 1 डॉलर लिया है.
2025 के मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की सलाना कमाई 2.51 करोड़ डॉलर यानी लगभग 221 करोड़ रुपए है.
सत्या नडेला की कितनी है कमाई?
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की कमाई का बड़ा हिस्सा शेयर और परफॉर्मेंस पेमेंट से आता है.
कंपनी की 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका टोटल सालाना मुआवजा 9.65 करोड़ डॉलर यानी लगभग 850 करोड़ रुपए है.
इसमें 25 लाख डॉलर बेस सैलरी, 8.42 करोड़ डॉलर के शेयर अवॉर्ड और लगभग 95.5 लाख डॉलर का परफॉर्मेंस बेस्ड पेमेंट है.
<p style="text-align: justi
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar