क्लीन स्वीप: वेस्टइंडीज महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 08, नई दिल्ली: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए।
केलिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 17 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जहजारा क्लैक्सटन ने 37 गेंदों में 38 रन बनाए। स्टेफनी टेलर ने 39 गेंदों में 64 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए शानदार अंदाज में सीरीज अपने नाम की।