विदेश

कोच के बाद अब इसकी छुट्टी करेगा पाकिस्तान, हुआ खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोच के बाद अब इसकी छुट्टी करेगा पाकिस्तान, हुआ खुलासा

पाकिस्तान क्रिकेट इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती 2 टेस्ट में मिली हार के बाद पीसीबी ने कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को हटा दिया. आखिरी टेस्ट से पहले करीब आधी टीम को ही बदल दिया. पीसीबी ने 7 खिलाड़ियों को बाहर कर स्वदेश भेज दिया.

इससे पाकिस्तान टीम हंसी का पात्र भी बन गई है. इस बीच एक और बड़ी खबर आई है, अब एक और अधिकारी की छुट्टी हो सकती है. अब मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद को हटाया जा सकता है.

पीटीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र के हवाले से बताया कि बोर्ड एक 'क्लीन-अप' अभियान चला रहा है, जिसके तहत अब आकिब जावेद की छुट्टी हो सकती है.

सूत्र ने कहा, "आकिब को हाई परफॉरमेंस सेंटर में अपने रोल पर फोकस करने के लिए कहा जा सकता है." सूत्र ने एक और बड़ा खुलासा किया.

उनके अनुसार रिजवान और इमाम को न सिर्फ खराब फॉर्म बल्कि ड्रेसिंग रूम में उनके बर्ताव के कारण भी हटाया गया."

सूत्र ने बताया कि अंतिरम रेड बॉल कोच माइक हेसन कुछ ऐसे खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे, जिनके साथ उन्होंने वाइट बॉल कैंप में काम किया था. उनकी सिफारिश पर ही कुछ खिलाड़ियों को हटाया गया.

सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी 'क्लीन-अप' चाहते हैं. अगला बदलाव चयन समिति में संभव है.

यह भी पढ़ें- युवराज ने अभिषेक शर्मा से लगवाई 'उठक-बैठक', बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

उन्होंने बताया कि पीसीबी ने सिलेक्शन समिति और एडवाइजरी समिति के सदस्यों को भी नोटिस भेजा है, उन्हसे सफाई मांगी गई है कि किन मानक का इस्तेमाल कर इमाम और रिजवान को इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुना गया.

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच के बाद पाकिस्तान की नई चयन समिति की घोषणा भी हो सकती है.

सूत्र ने ये भी बताया कि पीसीबी हेसन को टेस्ट टीम का भी स्थाई हेड कोच बनाए रखने पर विचार कर रहा है.</

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए यह खबर कोच और चयन समिति में बदलाव की संभावना को उजागर करती है। यह विषय है कि टीम के प्रमुख अधिकारी, मुख्य चयनकर्ता, को भी छुट्टी मिल सकती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि कोच और चयनकर्ता टीम की रणनीति और चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनकी अनुपस्थिति से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि प्रशंसक और मीडिया टीम की दिशा और भविष्य के निर्णयों पर अधिक ध्यान देंगे, और क्रिकेट प्रेमियों में अनिश्चि

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।