राजनीति

कोडरमा के ब्लॉक मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोडरमा के ब्लॉक मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प

कोडरमा ब्लॉक मैदान में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन, सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफ़र पर कार्यक्रम, विकसित भारत निर्माण का लिया गया संकल्प।

Short Headline: कोडरमा के ब्लॉक मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प

विकसित भारत शपथ, कोडरमा, गजेन्द्र

कोडरमा में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

सेवा ज्योति यात्रा में उमड़ा जनसैलाब पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफ़र पर कार्यक्रम

विकसित भारत निर्माण का लिया गया संकल्प

एंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस उपलक्ष्य में कोडरमा में भी विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक नीरा यादव समेत बड़ी संख्या महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने विकसित भारत निर्माण का संकल्प लिया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. कोडरमा ब्लॉक मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। मौके पर विधायक नीरा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा काल के दौरान हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा और योजनाएं लागू की।

बाइट- डॉ. नीरा यादव, विधायक

वीओ 02. सभा के बाद सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। जिसमें स्थानीय लोगों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए और उन्होंने देश को विकास का मॉडल प्रदान किया है।

बाइट– कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

वीओ 03. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने विकसित भारत निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हर घर में शौचालय, नल से जल पहुंचा है। वहीं आवास योजना के तहत वंचितों के सिर पर छत मिला है। अब सभी को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर मिला है।

बाइट- स्थानीय

अंतिम वीओ कोडरमा में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में राष्ट्र प्रथम के संदेश के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।

कोडरमा से गजेन्द्र बिहारी सिन्हा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।