मनोरंजन

Koffee With Karan: क्या अब भी वर्जिन हैं सलमान खान? ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर के सवाल पर क्या बोले भाईजान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Koffee With Karan: क्या अब भी वर्जिन हैं सलमान खान? ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर के सवाल पर क्या बोले भाईजान

Koffee With Karan: करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन का नया प्रोमो आ गया है. इस सीजन के पहले गेस्ट बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान होंगे.

शो के प्रोमो में करण जौहर ने सलमान खान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी. मंगलवार को शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया.

इसमें करण जौहर, सलमान खान का स्वागत करते हुए कहते हैं कि एक समझदार इंसान ने कभी कहा था, ‘इट्स डन ब्रो’, तो मेरे आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए उस शख्स से बेहतर कौन हो सकता है, जो खुद सलमान खान हैं.

इसके बाद सलमान खान अपने अंदाज में कहते हैं कि ‘करण के साथ कॉफी के बाद, अब यहां सलमान के साथ कॉफी.’ दोनों के बीच बातचीत के दौरान करण जौहर अचानक सलमान खान से पूछ लेते हैं, ‘क्या आप अब भी वर्जिन हैं?’ इस सवाल पर सलमान खान कहते हैं, ”कंट्रोल यार, भाई.

कंट्रोल.

यह पिछले सीजन जैसा नहीं है, जब तुमने हम सबको ‘कॉफी विद करण’ करने के लिए बुला लिया था.” उनके इस जवाब ने प्रोमो में बातचीत को दिलचस्प बना दिया है.

सलमान खान के बदले अंदाज पर भी करण जौहर ने पूछा सवाल प्रोमो में करण जौहर, सलमान के बदले हुए अंदाज पर भी टिप्पणी करते हैं. वह कहते हैं कि सलमान अब पहले से ज्यादा शांत नजर आ रहे हैं.

इस पर अभिनेता जवाब देते हैं, ”मैंने दूसरों को जो भी सलाह दी है, अब समय आ गया है कि मैं खुद भी उस पर अमल करूं.” ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर भी हुई बात बातचीत के दौरान करण ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर को लेकर सलमान के बयानों का भी जिक्र किया.

इस पर सलमान मजाकिया अंदाज में कहते हैं, ”जिसने अपने फोन में वीडियो बनाया है, अगर वह मुझे कहीं मिल गया…” हालांकि, प्रोमो में सलमान खान का यह बयान अधूरा छोड़ दिया गया है.

ऐसे में शो में इस मुद्दे पर आगे क्या बातचीत होती है, इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. 2004 में शुरू हुआ था ‘कॉफी विद करण’ ‘कॉफी विद करण’ भारत के लोकप्रिय सेलिब्रिटी चैट शोज में शामिल है.

साल 2004 में शुरू हुए इस शो में बॉलीवुड सितारे अपनी निजी जिंदगी, रिश्तों, करियर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हैं. शो का रैपिड-फायर राउंड और करण जौहर के बेबाक सवाल अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।