'कॉफी विद करण 9' का रैपिड फायर होता है स्क्रिप्टेड? शनाया कपूर की तस्वीर से छिड़ी बहस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एक्ट्रेस शनाया कपूर ने 'कॉफी विद करण सीजन 9' के छठे एपिसोड में अचानक एंट्री की थी.
ये एपिसोड 18 नवंबर 2026 को रिलीज हुआ था, जिसमें अनन्या पांडे और अनन्या बिरला गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं.
शनाया ने शो के रैपिड फायर राउंड में हिस्सा लिया और अपनी बचपन की दोस्ती के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभव भी शेयर किए.
वहीं अब, शनाया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में उनके वैनिटी टेबल पर एक शीट नजर आ रही है, जिस पर 'रैपिड फायर: शनाया कपूर' लिखा हुआ है.
इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के स्क्रिप्टेड होने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
क्या स्क्रिप्टेड होता है 'कॉफी विद करण'?
ये तस्वीर सबसे पहले रेडिट पर शेयर की गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बहस छिड़ गई.
कुछ यूजर्स का मानना है कि इस शीट का मतलब है कि शो में आने वाले मेहमानों को रैपिड फायर के सवाल पहले ही दे दिए जाते हैं.
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सवाल पहले से पता होने का मतलब ये नहीं है कि उनके जवाब भी स्क्रिप्टेड हैं.
बताया जा रहा है कि ये तस्वीर उस समय की है, जब शनाया शो में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए तैयार हो रही थीं. रेडिट यूजर्स की नजर उनके वैनिटी टेबल के पास रखी एक शीट पर पड़ी.
पोस्ट में दावा किया गया कि उस पेपर पर 'रैपिड फायर: शनाया कपूर' लिखा था और इसमें रैपिड फायर राउंड के लिए पहले से तैयार किए गए सवाल हो सकते हैं.
हालांकि, तस्वीर से ये साफ नहीं है कि ये सवाल पहले से दिए गए थे या नहीं.
Shanaya Kapoor with the KWK rapid fire questions before shoot 😂
by u/berkgal in BollyBlindsNGossip
<script
📡 स्रोत: ABP Live Film