खेल

कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन

भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

बीते रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में अभिषेक ने 30 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली थी.

इसके साथ अभिषेक ने एक कैलेंडर ईयर में भारतीय के रूप में सबसे ज्यादा 50+ रन (टी20 इंटरनेशनल में) स्कोर करने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली थी.

अब आज यानी बुधवार (14 अक्टूबर) को हैदराबाद में होने वाले मुकाबले में अभिषेक कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.

कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 2022 में 9 बार 50+ का स्कोर बनाया था. 2026 में अभिषेक ने भी इतनी यानी 9 बार 50 से ज्यादा रन का स्कोर बना लिया है.

लिहाजा आज 50 रन बनाते ही वह विराट को पछाड़ देंगे. लिस्ट में भारत के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉप पर हैं. सूर्या ने 2022 में 11 बार यह कमाल किया था.

हैदराबाद में पहले तो अभिषेक के पास किंग कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. इसके बाद वह आगामी मैचों में सूर्या के रिकॉर्ड को भी जरूर तोड़ना चाहेंगे.

जमकर चल रहा अभिषेक का बल्ला

वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती 2 टी20 में अभिषेक ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके थे.

उन्होंने लखनऊ और रांची में क्रमश: 21 और 20 रन स्कोर किए थे.

लेकिन इससे पहले 2026 एशियाई खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अभिषे का बल्ला जाकर बोला था.

गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 217.85 का रहा था.

भारत के लिए T20I खेल रहे अभिषेक शर्मा

बता दें कि फिलहाल अभिषेक शर्मा भारत के लिए सिर्फ टी20 इंटरनेशनल खेल रहे हैं.

उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 65 टी20 मैच खेल लिए हैं.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।