कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टीम इंडिया ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में DLS के तहत 5 विकेट से जीत अपने नाम की.
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में कई बार बारिश का खलल देखने को मिला, जिसके चलते चेज में टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न यानी DLS के तहत रिवाइज्ड टारगेट (32 ओवर में 143) दिया गया.
चेज में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे.
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रन पर ऑलआउट हो गई.
टीम के लिए ओपनर टीम सीफर्ट ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
इसके अलावा नंबर 11 पर उतरे ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
A strong start in Auckland as India go 1-0 up in the ODI series 👏 📝: https://t.co/jdZ9ThMt2k https://t.co/qXM7783FZH
ICC (@ICC) November 4, 2026
चेज में टीम इंडिया का कमाल, एकतरफा मिली जीत
चेज में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में रोहित शर्मा (00) आउट हो गए.
फिर विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 (104 गेंद) रनों की साझेदारी की. टीम को दूसरा झटका 114 रन के स्कोर पर लगा, जब गिल आउट हुए. गिल ने 56 गेंद में 5 चौके लगाकर 37 रन बनाए.
कुछ देर बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए. 124 रन पर तीसरा विकेट गिरा.
बैटिंग के लिए आए अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो गए. 124 रन पर चौथा बल्लेबाज भी आउट हो गया.
<p style="text-align: justify;"
📡 स्रोत: ABP Live Khel