कोलकाता में 40 रेस्टोरेंट पर गिरी गाज! खराब खाने की शिकायत के बाद एक्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लकाता जैसे शहर में जहां बाहर खाना लोगों की जीवनशैली का अहम हिस्सा है, वहां फूड सेफ्टी को लेकर हुई एक बड़ी कार्रवाई ने लोगों को अगली बार बाहर खाना खाने से पहले सोचने पर मजबूर कर दिया है.
कोलकाता नगर निगम (KMC) ने एक सप्ताह तक चले फूड सेफ्टी अभियान के दौरान करीब 40 रेस्टोरेंट, खानपान प्रतिष्ठानों और मिठाई की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की है.
जांच में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और अन्य खाद्य सुरक्षा नियमों से जुड़े उल्लंघन सामने आए.
कार्रवाई की जद में नाजिम्स, करीम्स, शिमला बिरयानी और अरसलान के एक आउटलेट जैसे कई चर्चित नाम भी शामिल हैं.
यह कार्रवाई राज्य में चलाए गए स्पेशल फूड सेफ्टी वीक के तहत की गई.
इस दौरान नगर निगम और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रेस्टोरेंट की रसोई, खाद्य भंडारण वाले स्थानों, इस्तेमाल की जा रही सामग्री और लाइसेंस की जांच की.
अधिकारियों का मकसद केवल ग्राहक की प्लेट तक पहुंचने वाले खाने की जांच करना नहीं था, बल्कि यह देखना भी था कि खाना तैयार होने से पहले उसे किस तरह रखा और संभाला जा रहा है.
रेस्टोरेंट, होटल, क्लब और बाजारों तक पहुंची जांच
KMC कमिश्नर स्मिता पांडे के मुताबिक अभियान के तहत शहर में खाद्य कारोबार से जुड़े लगभग सभी क्षेत्रों को कवर किया गया.
इनमें होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, बाजार और बाजारों के अन्य खाद्य प्रतिष्ठान शामिल थे.
स्मिता पांडे ने कहा, हमने लोगों को खाना उपलब्ध कराने वाले लगभग सभी क्षेत्रों को कवर किया, जिसमें होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, बाजार और बाजार क्षेत्र शामिल हैं.
एक्सपायर्ड सामान से लेकर गंदे किचन तक मिली गड़बड़ियां
अधिकारियों के मुताबिक जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली.
इसके अलावा रसोई में साफ-सफाई की खराब स्थिति, खाद्य पदार्थों के गलत तरीके से रखे जाने, कीड़े-मकौड़ों से जुड़ी समस्याएं और एक ही खाना पकाने वाले तेल को बार-बार इस्तेमाल करने जैसी गड़बड़ियां भी सामने आईं.
कुछ प्रतिष्ठानों में सड़ा हुआ ख
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कोलकाता में 40 रेस्टोरेंट पर गिरी गाज! यह खबर दर्शाती है कि शहर के फूड सेफ्टी मानकों पर सवाल उठे हैं। 1-2 वाक्य: कोलकाता नगर निगम ने एक सप्ताह के अभियान में 40 खानपान प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के उल्लंघन के कारण। 1-2 वाक्य: यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि बाहर खाना खाने की आदत को देखते हुए, यह दिखाती है कि स्वास्थ्य नियमों का पालन न करने से सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खतरा है। 1-2 वाक्य: आम जनता को अब भोजन चुनते समय अधिक सतर्क रहना पड़ेगा, और रेस्तरां को मानकों का पालन करना