राजनीति

कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत:45 घायल, बारिश से बचने के लिए भीड़ जमा थी; पंडाल 91 साल से लग रहा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत:45 घायल, बारिश से बचने के लिए भीड़ जमा थी; पंडाल 91 साल से लग रहा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 पुरुष, 13 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। हालांकि, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 लोगों की मौत का दावा किया है। हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम बारिश शुरू हुई।

इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। इसी दौरान करीब 7:40 बजे नए दर्शकों के प्रवेश की कोशिश के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पंडाल की लाइटें बंद कर दी गईं और लोगों की एंट्री रोक दी गई। घटना के बाद कई अन्य दुर्गा पूजा पंडाल भी बंद कर दिए गए हैं। बंगाल सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है।

हादसे से जुड़े वीडियोज देखने के लिए यहां क्लिक करें सबसे पहले पूरी घटना को सिलसिलेवार देखिए; 8 तस्वीरें… शाम- 7:00 बजे- यह पंडाल देखने भीड़ जुटी शाम- 7:40 बजे: बारिश हुई, एंट्री गेट पर अचानक भीड़ बढ़ी रात- 8:00 बजे: भगदड़ में लोग कुचल गए, जमीन पर पड़े रात- 8:10 बजे- घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया रात- 8:30 बजे- अस्पताल में शव, रोते-बिलखते परिजन रात- 9:00 बजे- सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे अब भगदड़ के बाद की स्थिति; चप्पल-पर्स बिखरे, टूटा पंडाल सीएम शुभेंदु के भतीजे पंडाल की पूजा समिति से जुड़े हैं इस पूजा से देवदीप अधिकारी भी जुड़े हुए हैं।

वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भतीजे हैं। जोड़ासांको से भाजपा विधायक विजय ओझा इस पूजा समिति के अध्यक्ष हैं। उत्तर कोलकाता जिला भाजपा अध्यक्ष तमोघ्न घोष भी इस आयोजन से जुड़े हैं। कोलकाता- 11 साल में दुर्गा पंडाल की पिछली 3 घटनाएं...

19 अक्टूबर 2015- देशप्रिय पार्क: 88 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा देखने उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति बनी। 11 लोग घायल हुए। पंडाल बंद करना पड़ा। 30 सितंबर 2017- संतोष मित्रा स्क्वायर: पंडाल के झूमर से चिंगारी और धुआं निकलने के बाद सुरक्षा के लिए दर्शन करीब 14 घंटे बंद रहे। कोई घायल नहीं हुआ। 28 अक्टूबर 2020- एफडी ब्लॉक, साल्ट लेक: दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पूरा पंडाल और प्रतिमा जलकर राख हो गए। कोई घायल नहीं हुआ।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।