राज्य

कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में 26 गोल्ड मेडल समेत 224 उपाधियां वितरित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में 26 गोल्ड मेडल समेत 224 उपाधियां वितरित

कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार, 26 मेधावी विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल, 224 उपाधियां की गईं वितरित।

Short Headline: कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में 26 गोल्ड मेडल समेत 224 उपाधियां वितरित

दीक्षांत समारोह, चाईबासा, दिलीप

कोल्हान विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह

26 मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक

समारोह के दौरान कुल 224 उपाधियां प्रदान की गईं

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से की राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील

एंकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान 224 उपाधियां प्रदान की गईं। 26 मेधावी विद्यार्थी स्वर्ण पदक से नवाजे गए। अपने दीक्षांत संबोधन में राज्यपाल ने युवाओं से देश के विकास और समाज के नवनिर्माण में योगदान का आह्वान किया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों के बीच 26 स्वर्ण पदक समेत कुल 224 उपाधियां प्रदान कीं। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल उपाधि प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेने का भी अवसर है।

बाइट- संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल

वीओ 02. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने ज्ञान और शिक्षा का उपयोग समाज और देश के विकास में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बाइट– संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल सह कुलाधिपति

वीओ 03. राज्यपाल ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय क्षेत्र की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने उच्च शिक्षा में छात्राओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक बताया।

बाइट– संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल सह कुलाधिपति

अंतिम वीओ दीक्षांत समारोह के दौरान उपाधि और स्वर्ण पदक पाने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों और उनके परिजनों के लिए यह अवसर उपलब्धि और गौरव का रहा।

चाईबासा से दिलीप बनर्जी की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।