कोटा के बाजारों में पैदल निकले लोकसभा-अध्यक्ष, लोगों से की रामा-श्यामा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के पुराने शहर के बाजारों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और दीपावली की रामा-श्यामा की। इस दौरान व्यापारियों और आमजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
10 नवम्बर,कोटा। दीपावली के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के पुराने शहर के बाजारों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और दीपावली की रामा-श्यामा की। ओम बिरला पैदल ही शहर के प्रमुख बाजारों में घूमे। इस दौरान व्यापारियों और आमजन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों की वर्षा, माल्यार्पण और साफा पहनाकर लोगों ने अपनी खुशियां जाहिर कीं। देखिए कोटा से ये खास रिपोर्ट...
दीपावली की रौनक... अपनों से मिलने की खुशी... और पारंपरिक रामा-श्यामा का अपनापन। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा के पुराने शहर के बाजारों में इसी आत्मीयता के साथ नजर आए। ओम बिरला पैदल ही पुरानी सब्जी मंडी और उपभोक्ता भंडार से होते हुए अग्रसेन बाजार, रामपुरा, लिंक रोड और हिंदू धर्मशाला सहित आसपास के बाजारों में पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा कर, माला पहनाकर और साफा बांधकर लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। अपने पुराने परिचितों और व्यापारियों से मिलकर ओम बिरला भी काफी खुश नजर आए। बाजार में लोगों के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने आत्मीय संवाद किया। ओम बिरला के साथ सेल्फी लेने और उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात रहा।
इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा का यह पुराना बाजार शहर की पहचान है और समय के साथ यहां सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल की भावना के साथ लोग स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीपक और अन्य दीपावली सामग्री खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। दीपावली के इस पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष का बाजारों में पहुंचना व्यापारियों और आमजन के लिए खास रहा। पारंपरिक रामा-श्यामा के साथ उन्होंने लोगों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
बाइट-1: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
बाइट-2: अब्दुल वहीद मुल्तानी, भाजपा नेता
बाइट-3: जयदेव सूखेजा, व्यापार मंडल पदाधिकारी
💡 पृष्ठभूमि (Background)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपावली के अवसर पर कोटा के पुराने शहर के बाजारों में पैदल जाकर लोगों से मिलकर रामा-श्यामा की। यह कार्यक्रम राजनैतिक नेता के सीधे जनता से संवाद का प्रतीक है, जिससे उनके प्रति विश्वास और समर्थन बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से व्यापारियों को भी उत्साह मिलता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। आम जनता के लिए यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि नेता भी अपने पद के बावजूद लोगों के साथ समान स्तर पर जुड़ते हैं, जिससे समाज में एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता ह