अपराध

कोटा दौरे पर मुख्य सचिव, अभय कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोटा दौरे पर मुख्य सचिव, अभय कमांड सेंटर का किया निरीक्षण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कोटा में अभय कमांड सेंटर और साइबर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अधिकारियों के साथ बैठक कर मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और मरीजों की सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए।

कोटा, 8 अक्टूबर । मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण किया और वहां संचालित लाइव कार्यप्रणाली को देखा। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को कमांड सेंटर के माध्यम से शहर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने साइबर थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली तथा साइबर क्राइम से निपटने के लिए प्रभावी कार्रवाई और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।

इसके बाद मुख्य सचिव ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया और चिकित्सकों एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च, पेशेंट केयर, प्रसव सहित विभिन्न उपचार व्यवस्थाओं में नवाचार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष जोर दिया।

मुख्य सचिव के कोटा पहुंचने पर सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर आईजी कोटा रेंज हरेन्द्र महावर, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, पुलिस अधीक्षक शहर तेजस्वनी गौतम, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

Bite - वी श्रीनिवास, मुख्य सचिव

🎙️ जनता का संदेश का मत

कोटा के मुख्य सचिव के निरीक्षण से यह स्पष्ट होता है कि जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं, तो समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना बढ़ती है। यह हमें सिखाता है कि किसी भी समस्या का सामना करते हुए, हमें शांत मन से समाधान ढूंढ़ना चाहिए, चाहे वह स्वास्थ्य सुविधा हो या सुरक्षा व्यवस्था। जब हम सहयोग और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हैं, तो समाज के सभी वर्गों के लिए बेहतर भविष्य संभव हो जाता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।