कोटा ग्रामीण में मतदान का उत्साह, बुजुर्गों से युवाओं तक पहुंचे वोट डालने
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा ग्रामीण में पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक कर रहे मतदानकोटा, 22 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत कोटा ग्रामीण की चार पंचायत समितियों सांगोद, सुल्तानपुर, इटावा और लाडपुरा में मतदान जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
पहले चरण के मतदान में चारों पंचायत समितियों से 84 पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद के 19 सदस्य चुने जाएंगे। ग्रामीण सरकार चुनने के लिए युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उम्रदराज मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे आसानी से मतदान कर सकें।
मतदान केंद्रों पर कहीं युवा पहली बार वोट डालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभा रहे हैं, तो कहीं बुजुर्ग मतदाता उम्र के इस पड़ाव में भी अपने मताधिकार का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के प्रति जागरूकता और भागीदारी को दर्शाती है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
कोटा ग्रामीण के एसपी सुजीत शंकर स्वयं मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। पुलिस अधिकारियों और जवानों को मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
फिलहाल कोटा ग्रामीण की चारों पंचायत समितियों में मतदान जारी है। प्रशासन का ध्यान शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने और मतदाताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर है।
Bite -1- प्रदीप कुमार , मतदाता Bite-2- किशन चंद, मतदाता
Bite- -3- रूपकिशोर,बीएलओ Bite -4- सुजीत शंकर,एसपी कोटा ग्रामीण
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कोटा ग्रामीण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान का उत्साह, जहाँ युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भाग लिया। यह विषय स्थानीय लोकतंत्र की सक्रियता को दर्शाता है, जहाँ चार पंचायत समितियों में मतदाता जुटे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी भागीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर करती है, जो लोकतंत्र के स्वस्थ विकास का संकेत है। इसके प्रभाव से जनता में राजनीतिक जागरूकता बढ़ेगी, और भविष्य में नीतिगत निर्णयों में ग्रामीण हितों की बेहतर प्रतिनिधित्व की संभावना बढ़ेगी।
🎙️ जनता का संदेश का मत
कोटा ग्रामीण की इस मतदान की लहर हमें याद दिलाती है कि लोकतंत्र सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। जब युवा और बुजुर्ग मिलकर मतदान करते हैं, तो समाज में विश्वास और सहिष्णुता की जड़ें गहरी होती हैं। यह प्रेरणा देती है कि हम अपने मत के साथ-साथ अपने व्यवहार में भी सुधार करें—सहयोग, संवाद और संयम को अपनाकर समाज को एकजुट बनाएं।