राज्य

कोटा में गुरु गद्दी पर्व की धूम, युवाओं ने किया रक्तदान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोटा में गुरु गद्दी पर्व की धूम, युवाओं ने किया रक्तदान

कोटा के विज्ञान नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु गद्दी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विशेष दीवान, गुरु का अटूट लंगर और रक्तदान शिविर के जरिए संगत ने सेवा और समर्पण का संदेश दिया।

कोटा, 15 नवंबर। विज्ञान नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सिख समाज की ओर से गुरु गद्दी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष दीवान सजाए गए, जहां बड़ी संख्या में सिख संगत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

कोटा सेंट्रल श्री गुरु सभा के अध्यक्ष तरुमीत सिंह बेदी ने बताया कि गुरु गद्दी पर्व के उपलक्ष्य में विशेष दीवान सजाए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर लगातार बरताया जा रहा है।

वहीं, सिख कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हरपाल सिंह राणा ने कहा कि 'सब सिखन को हुकम है, गुरु मानियो ग्रंथ'। उन्होंने बताया कि यह दिन सिख समाज के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसी दिन दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को गुरु गद्दी सौंपी थी।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। आयोजन में संगत ने सेवा, समर्पण और सरबत के भले का संदेश देते हुए गुरु गद्दी पर्व को उत्साह के साथ मनाया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गुरु गद्दी पर्व गुरु नानक देव जी के जन्मदिन का सिखों द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार है, जिसमें भक्ति, धूमधाम और सामाजिक सेवा का संगम होता है। कोटा के विज्ञान नगर में गुरुद्वारा सिंह सभा में इस पर्व के दौरान विशेष दीवान सजाए गये और रक्तदान शिविर का आयोजन कर युवाओं को सेवा के प्रति प्रेरित किया गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सिख समुदाय न केवल धार्मिक परंपराओं को निभा रहा है बल्कि समाज कल्याण के कार्यों में भी सक्रिय है। ऐसे कार्यक्रम से समाज में एकजुटता, स्वास्थ्य जागरूकत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।