अपराध

कोटा में दो कोचिंग छात्रों की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोटा में दो कोचिंग छात्रों की मौत

कोटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो कोचिंग छात्रों की मौत के मामले सामने आए हैं। कुन्हाड़ी के लैंडमार्क इलाके में बिहार के दरभंगा निवासी 19 वर्षीय नीट अभ्यर्थी गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि जवाहर नगर इलाके में मध्यप्रदेश के शिवपुरी निवासी 16 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

कोटा, 26 अक्टूबर।कोटा में दो अलग-अलग इलाकों में दो कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप मच गया। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना लेकर कोटा आए दोनों छात्र बिहार और मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। एक छात्र नीट की तैयारी कर रहा था, जबकि दूसरा जेईई का अभ्यर्थी था। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पहला मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क इलाके का है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय कोचिंग छात्र गौतम की मौत हो गई। गौतम बिहार के दरभंगा का निवासी था और कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरा मामला जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 16 वर्षीय जेईई अभ्यर्थी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। छात्र मध्यप्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था और करीब छह महीने पहले ही जेईई की तैयारी के लिए कोटा आया था। वह महावीर नगर प्रथम इलाके में स्थित एक पीजी में रह रहा था। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस संबंधित पहलुओं की जांच कर रही है।

कुन्हाड़ी और जवाहर नगर थाना पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच पूरी होने के बाद ही घटनाओं से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

बाइट-1: देवेश भारद्वाज, जांच अधिकारी बाइट-2: सीताराम, मृतक के परिजन

बाइट-3: किशोरी लाल, जांच अधिकारी बाइट-4: अखिलेश, मृतक के परिजन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।