अपराध

कोटा के नए उपमहापौर विवेक राजवंशी का जोरदार स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोटा के नए उपमहापौर विवेक राजवंशी का जोरदार स्वागत

भाजपा के विवेक राजवंशी निर्विरोध कोटा नगर निगम के उपमहापौर चुने गए। निगम परिसर में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया।

कोटा, 26 सितंबर। भाजपा के विवेक राजवंशी कोटा नगर निगम के निर्विरोध नए उपमहापौर चुने गए। उपमहापौर बनने के बाद निगम परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाई और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। इस दौरान निगम परिसर में आतिशबाजी भी की गई।

उपमहापौर पद के लिए भाजपा की ओर से विवेक राजवंशी ने नामांकन दाखिल किया था। वहीं कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया और पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार किया। इसके चलते विवेक राजवंशी निर्विरोध उपमहापौर चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया को देखते हुए नगर निगम परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया था। जिला कलेक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विवेक राजवंशी के निर्विरोध चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। समर्थकों ने निगम परिसर में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।

Bite -1- विवेक राजवंशी, उपमहापौर Bite -2- रवि वर्मा, आरओ

Bite -3- राजेश जोशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।