कोटा निगम की पहली साधारण बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा नगर निगम बोर्ड गठन के बाद पहली साधारण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी पार्षदों का स्वागत किया गया। विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी ने पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए शहर की सफाई और विकास पर मिलकर काम करने की बात कही।
कोटा, 1 अक्टूबर। कोटा नगर निगम में नए बोर्ड के गठन के बाद आज पहली साधारण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले निगम प्रशासन की ओर से कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी पार्षदों ने अपना परिचय दिया।
बैठक में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और लाडपुरा विधायक कल्पना देवी भी मौजूद रहे। दोनों विधायकों ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि किसी वार्ड की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों की सबसे ज्यादा जानकारी वहां के पार्षद को होती है। ऐसे में प्रत्येक पार्षद की जिम्मेदारी है कि वह अपने वार्ड को साफ-सुथरा रखने और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से काम करे।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं है, लेकिन कोटा शहर को स्वच्छ और बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।
संदीप शर्मा ने कहा कि पार्षद किसी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के तौर पर ही नहीं, बल्कि जनता के भरोसे से चुने गए जनप्रतिनिधि हैं। जनता ने उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं को निगम तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
पहली साधारण बैठक के दौरान नए बोर्ड के कामकाज की औपचारिक शुरुआत हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था और वार्ड स्तर की समस्याओं को लेकर पार्षदों की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
Bite -1- अनुसुइया गोस्वामी, महापौर नगर निगम
Bite -2 - संदीप शर्मा, विधायक कोटा दक्षिण