कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, दो बच्चों सहित एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 7 घायल, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोटा/जयपुर।22 नवंबर।
कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभूपुरा गांव के पास शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं।पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त प्रयास कर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।हादसे के शिकार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
इस भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।राष्ट्रपति ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।घटना पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने मृतकों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में हुई जनहानि को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
बाईट:तेजस्विनी गौत्तम, एसपी कोटा शहर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास हुए इस भीषण दुर्घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई और सात घायल हुए। यह घटना तेज गति से चल रहे क्रूजर के ट्रक से टकराने के कारण हुई। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सड़क सुरक्षा के गंभीर खतरे को उजागर करती है और दिखाती है कि तेज रफ्तार और सड़क पर अनियमित व्यवहार से कितनी विनाशकारी परिणति हो सकती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोगों को सड़क पर सावधानी बरतने की ज़रूरत पर बल मिलेगा, और सरकार व पुलिस को सड़क सुरक्षा नियमों को कड़ाई से लागू