कोटा में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बच्चों को दवा पिलाकर की शुरुआत, पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को खुराक पिलाने की अपील
कोटा, 22 नवंबर। कोटा में रविवार को उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नागर ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर, समाजसेवी यज्ञदत्त हाड़ा और अरुण भार्गव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने कहा कि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में टीमें तैनात की गई हैं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने आमजन और अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। अभिभावकों की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से ही अभियान के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।