मनोरंजन

कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे तमिल एक्टर बने धनुष, ऐश्वर्या के हीरो को दी पटखनी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे तमिल एक्टर बने धनुष, ऐश्वर्या के हीरो को दी पटखनी

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता धनुष इन दिनों दर्शकों का दिल अपनी फिल्म 'ओम' के जरिए जीत रहे हैं.

फिल्म ने रिलीज के एक सप्ताह के भीतर ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है और इसी के साथ अब धनुष कोविड महामारी के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाले चौथे तमिल एक्टर बन गए हैं.

उन्होंने अभिनेता चियान विक्रम को चौथे नंबर से हटाकर पांचवे नंबर पर धकेल दिया है.

कोविड के बाद सबसे ज्यादा कमाने वाले चौथे तमिल एक्टर बने धनुष

कोविड के बाद धनुष ने अपनी सभी फिल्मों के जरिए वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में एक हजार करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है.

कोविड के बाद से लेकर अब तक उनकी 10 फिल्में थिएटर में रिलीज हुई हैं और सभी की टोटल कमाई मिलाकर आंकड़ा 1034 करोड़ रुपये आ गया है.

इसी के साथ धनुष सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ चुके हैं.

कोविड के बाद धनुष की सबसे पहली थिएट्रिकल रिलीज फिल्म 'तिरुचित्रम्बलम' थी जिसने 117.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.

इसके बाद 'नाने वरुवेन' ने 35.52 करोड़ रुपये, 'वाथी' ने 116.2 करोड़ रुपये, 'कैप्टन मिलर' ने 75.43 करोड़ रुपये, 'रायन' ने 155.35 करोड़ रुपये, 'कुबेरा' ने 138.86 करोड़ रुपये, 'इडली कड़ाई' ने 72.08 करोड़ रुपये, 'तेरे इश्क में' ने 164 करोड़ रुपये, 'कारा' ने 54.82 करोड़ रुपये और 'ओम' ने 104.58 करोड़ रुपये (6 दिन) में कमाए.

कोविड के बाद धनुष की सभी फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

तिरुचित्रम्बलम- 117.88 करोड़ रुपये नाने वरुवेन- 35.52 करोड़ रुपये

वाथी- 116.2 करोड़ रुपये कैप्टन मिलर- 75.43 करोड़ रुपये

रायन- 155.35 करोड़ रुपये कुबेरा- 138.86 करोड़ रुपये

इडली कड़ाई- 72.08 करोड़ रुपये तेरे इश्क में- 164 करोड़ रुपये

कारा- 54.82 करोड़ रुपये ओएम- 104.58 करोड़ रुपये (6 दिन)

टोटल- 1034.72 करोड़ रुपये.

रजनीकांत नंबर 1 और थलापति विजय 2 पर

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।