राज्य

कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां चरण शुरू किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां चरण शुरू किया

रायपुर, 18 सितंबर 2026

कोयला मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 16वां चरण शुरू किया। इस चरण में नौ कोयला उत्पादक राज्यों – अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में स्थित 25 कोयला ब्लॉकों की नीलामी की जा रही है। इनमें 21 पूर्णतः खोजी गई और चार आंशिक रूप से खोजी गई खदानें शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि नौ कोयला उत्पादक राज्यों में अब तक कुल 147 कोयला खदानों की नीलामी हो चुकी है। इनसे कुल अनुमानित वार्षिक राजस्व 47 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक और अनुमानित पूंजी निवेश 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

इस अवसर पर कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने भारत के विकास में कोयले की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। श्री दुबे ने कहा कि भारत के कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और लगातार दूसरे वर्ष यह 1 अरब टन के आंकड़े को पार कर गया है। उन्होंने भारत के घरेलू कोयला संसाधनों को उपयोग में लाने, उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। साथ ही, देश के कोयला भंडार का कुशल और टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।