खेल

क्राइस्टचर्च में पहले दिन कांटे की टक्कर, आकाशदीप ने झटके 2 विकेट, टॉम ब्लंडेल की फिफ्टी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्राइस्टचर्च में पहले दिन कांटे की टक्कर, आकाशदीप ने झटके 2 विकेट, टॉम ब्लंडेल की फिफ्टी

दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए हैं.

यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था.

गुरनूर बराड़ ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है और डेवोन कॉनवे को अपने रेड बॉल करियर का सबसे पहला शिकार बनाया.

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड को बैटिंग में बढ़िया शुरुआत मिली, क्योंकि टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े थे.

0 रन पर गिरे 3 विकेट

एक समय न्यूजीलैंड बहुत मजबूत स्थिति में थी और 110 रन के स्कोर तक सिर्फ एक विकेट गंवाया था. 110 रन के स्कोर पर ही कीवी टीम ने दूसरा, तीसरा और चौथा विकेट खो दिया.

पहले आकाशदीप ने टॉम लाथम को 59 के स्कोर पर आउट कर दिया. फिर अंशुल कंबोज ने अपना जादू चलाया और सेट बल्लेबाज हेनरी निकल्स को चलता किया. रचिन रवींद्र ने 9 गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल सके.

उन्हें भी आकाशदीप ने अपना शिकार बनाया.

110 पर 4 विकेट, फिर न्यूजीलैंड की जबरदस्त वापसी

पहले दिन केवल दूसरा सेशन टीम इंडिया के नाम रहा, जिसमें टीम इंडिया ने 24 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 54 रन दिए और 3 विकेट चटकाए. पहले 2 सेशन के बाद न्यूजीलैंड बुरी तरह पिछड़ रहा था.

पहले 2 सेशन में 50 ओवर खेलने के बाद कीवी टीम 131 रन बना पाई और उसके 4 विकेट गिर चुके थे.

तीसरे सेशन में न्यूजीलैंड ने तेजी से स्कोरकार्ड कॉ आगे बढ़ाया और 35 ओवर में 115 रन जोड़े और सिर्फ एक विकेट गंवाया.

टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स की 62 रनों की पार्टनरशिप ने कीवी टीम की इस मुकाबले में वापसी करवाई है.

गेंदबाजी में भारत का प्रदर्शन

गेंदबाजी में भारत के लिए अब तक आकाशदीप ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए हैं. उनके अलावा अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर और गुरनूर बराड़ ने एक-एक विकेट लिया.

पहले दिन भारतीय गेंदबाजी अटैक के लीडर <a title="जसप्रीत बुमराह" href="https://www.abplive.com/topic/jasprit-b

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।