क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Credit Card Usage: जैसा कि हम सभी को पता है कि आज के समय अगर किसी को खरीदारी करनी है या बिल भुगतान करना है तो सबसे पहले ध्यान क्रेडिट कार्ड पर जाता है, क्योंकि इससे तुरंत जेब ढीली नहीं होती, बल्कि बाद में पेमेंट करना होता है.
लेकिन क्या आपको पता है कि क्रेडिट कार्ड से बार-बार खर्च करना आप पर भारी पड़ सकता है.
अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड ज्यादा इस्तमाल करते हैं तो आपको अब आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी.
क्रेडिट कार्ड लिमिट क्या होती है?
मान लीजिए बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट एक लाख रुपए तय की है.
इसका मतलब है कि आप क्रेडिट कार्ड की अगली बिल साइकिल तक एक लाख रुपए ही कार्ड से खर्च कर सकते हैं, इससे ज्यादा नहीं.
यह भी पढ़ें- GST के नाम पर रेस्टोरेंट वसूल रहा बेवजह पैसा? 30 सेकेंड में करें पता
ऐसे में अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से महीने के भीतर 90 हजार रुपए खर्च कर देते हैं तो इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है.
अगर आप बहुत ज्यादा क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह साबित होता है कि आप ज्यादा उधार पर ज्यादा निर्भर है. इससे आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है.
समय पर करें बिल का भुगतान
क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल के दौरान सिर्फ तय लिमिट का ही नहीं, बल्कि समय पर बिल का भुगतान करना भी बहुत मायने रखता है.
माल लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड का बिल 90 हजार रुपए आया और आप मिनिमम बिल भरते हैं तो आप पर ब्याज के साथ साथ सिबिल स्कोर खराब होने का भी खतरा मंडराने लगता है.
ऐसे में अपने कोशिश करें कि आप हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड का फुल पेमेंट करें और वक्त पर करें.
इससे आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहेगा और आप बैंक की ओर से लगाए जाने वाले भारी भरकम ब्याज से भ
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप अपने कार्ड की उपलब्ध क्रेडिट का लगभग पूरा हिस्सा उपयोग कर रहे हैं। यह विषय वित्तीय स्वास्थ्य और बजट प्रबंधन से जुड़ा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकतम लिमिट का उपयोग करने से ब्याज दरें बढ़ सकती हैं, क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ सकता है और भविष्य में ऋण लेने में कठिनाई हो सकती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे अपनी मासिक खर्चों पर नियंत्रण खो दें, अनावश्यक कर्ज में फंस जाएँ और वित्तीय सुरक्षा कम हो जाए।