खेल

क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 18 की उम्र में बांग्लादेशी खिलाड़ी का निधन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 18 की उम्र में बांग्लादेशी खिलाड़ी का निधन

बांग्लादेश से क्रिकेट जगत के लिए बड़ी दुख भरी खबर आई है.

युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय (Mehedi Hasan Hridoy) का गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की.

कुछ दिन पहले अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर जादरान बीमारी से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए थे. अब एक बार फिर क्रिकेट जगत में मातम पसर गया.

शनिवार (24 अक्टूबर) को बांग्लादेश बोर्ड ने रिलीज में बताया कि हृदोय चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. वह एक तेज गेंदबाज थे.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी उम्र 18 साल बताई गई है. वह ल्यूकेमिया बीमारी से जूझ रहे थे.

सोशल मीडिया पर जारी की गई रिलीज में लिखा गया, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने युवा क्रिकेटर मेहदी हसन हृदोय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

ल्यूकेमिया से जूझने के बाद आज ढाका में उनका निधन हो गया."

The Bangladesh Cricket Board (BCB) expresses profound sadness at the passing of young cricketer Mehedi Hasan Hridoy, who passed away in Dhaka today after battling leukaemia.

Hridoy represented the Chattogram Division Under-18 team and was regarded as a promising left-arm pace bowler with a bright future ahead of him.

The BCB extends its heartfelt condolences to Hridoy s family and loved ones during this difficult time.

May his soul rest in peace, and may his family find strength and comfort in this time of grief.

Bangladesh Cricket (@BCBtigers) October 24, 2026

आगे लिखा, "हृदोय ने चट्टोग्राम डिवीजन की अंडर-18 टीम का प्रतिनिधित्व किया था और उन्हें एक होनहार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में देखा जाता था, जिनका भविष्य उज्ज्वल माना जाता था.

BCB इस मुश्किल वक्त में हृदोय के परिवार

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।