Krishak Samridhi Yojana: कृषक समृद्धि योजना में 6 लाख रुपये तक का कर्ज, ब्याज पर मिलेगी छूट, जानें किस्त और आवेदन का तरीका
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Krishak Samridhi Yojana: भारत में बड़े पैमाने पर खेती की जाती है.
यही कारण है कि सरकार अक्सर किसानों के लिए कोई न कोई योजना लेकर आती रहती है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्या न हो और उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके. ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं, जिनका आज लाखों किसान लाभ उठा रहे हैं.
लेकिन, बावजूद इसके कई बार किसानों को अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है और उसका जुगाड़ जल्दी नहीं हो पाता है. इसके लिए किसान जगह-जगह लोन लेने के लिए अप्लाई करते हैं.
अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो ऐसे में यह खबर आपके काफी काम आ सकती है.
प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषक समृद्धि योजना का लाभ दिया जा रहा है. इस योजना के तहत किसानों को 6 लाख का लोन दिया जाएगा.
कृषक समृद्धि योजना के लिए करें रजिस्ट्रेशन कृषक समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए कृषक समृद्धि पोर्टल mksyldb.in पर जाएं.
अब आपको ‘ऋण आवेदन करें’ पर क्लिक करना होगा और अब अपना जनपद, ब्रांच, तहसील और ब्लॉक चुनना होगा. इसके बाद ग्राम पंचायत और गांव का नाम भरके लोन की राशि बरनी होगी.
अब आपको अपना एड्रेस और मोबाइल नंबर भरना होगा उसपर एक ओटीपी आएगा उसे भर दें. अब पासवर्ड बनाकर आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना है. जानकारी के मुताबिक इस लोन पर सरकार आपको सब्सिडी भी देगी. लोन लेने के लिए कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस योजना के तहत 6 लाख रुपये का लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में https://mksyldb.in इस पोर्टल पर जाकर किसान लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. सबसे पहले आपको योजना चुननी है कि किस योजना के अंतर्गत आप आवेदन करना चाहते हैं.
अब आवेदन फॉर्म भरना है, जिसके बाद आपके आवेदन फॉर्म को बैंक से मंजूरी मिलेगी.
वहां, आपके दस्तावेजों की पूरी वेरिफिकेशन होगी और फिर आपके खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. लोन की EMI जानने के लिए आप पोर्टल पर जा सकते हैं वहां आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी.
📡 स्रोत: NewsData.io