राज्य

कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम, किसानों को दी गई रबी फसलों के वैज्ञानिक तैयारी की जानकारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम, किसानों को दी गई रबी फसलों के वैज्ञानिक तैयारी की जानकारी

साहिबगंज में कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम, रबी फसलों की वैज्ञानिक तैयारी की दी गई जानकारी, मिट्टी जांच और प्राकृतिक खेती के प्रति किया गया जागरूक, बागवानी और मशरूम की खेती से आय बढ़ाने पर जोर।

Short Headline: कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम, किसानों को दी गई रबी फसलों के वैज्ञानिक तैयारी की जानकारी

कृषक वैज्ञानिक मिलन, साहिबगंज, आनंद

साहिबगंज में कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम

रबी फसलों की वैज्ञानिक तैयारी की दी गई जानकारी

मिट्टी जांच और प्राकृतिक खेती के प्रति किया गया जागरूक

बागवानी और मशरूम की खेती से आय बढ़ाने पर जोर

एंकर कृषि विज्ञान केंद्र साहिबगंज में कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रखंडों से आए प्रगतिशील किसानों और कृषि वैज्ञानिकों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को आगामी रबी फसलों, मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती, दलहन-तिलहन और बागवानी की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. साहिबगंज कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन कार्यक्रम किसानों को आगामी रबी फसलों की तैयारी की जानकारी दी गई। किसानों को खेत की तैयारी, मिट्टी जांच, प्राकृतिक खेती, श्री अन्न, दलहन और तिलहन की खेती के लिए अभी से तैयारी शुरू करने की सलाह दी गई।

बाइट– डॉ. संजीव कुमार, कृषि वैज्ञानिक बाइट– डॉ. सुप्रिया सिंह, कृषि वैज्ञानिक

वीओ 02. इस दौरान किसानों को मशरूम, आम, अमरूद और लीची जैसी बागवानी फसलों के उचित रख-रखाव की भी जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी वरुण कुमार ने बताया कि कृषक वैज्ञानिक अंतर मिलन का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों और आधुनिक संसाधनों से जोड़ना है।

बाइट- वरुण कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी

वीओ 03. बोरियो से आए किसान खूबलाल पंडित ने बताया कि कार्यक्रम में मशरूम की खेती से अधिक मुनाफा कमाने और उसके उचित रख-रखाव की जानकारी मिली। वहीं, मंडरो के किसान अनिल शर्मा ने रबी फसलों की तैयारी में वैज्ञानिक तरीकों के बारे में जानकारी मिलने की बात कही।

बाइट- खूबलाल पंडित, किसान, बोरियो बाइट- अनिल शर्मा, किसान, मंडरो

अंतिम वीओ इस तरह के कार्यक्रमों से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर फसल चयन और वैज्ञानिक खेती की जानकारी मिल रही है। इससे उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि की भी संभावनाएं है। कार्यक्रम में कृषि विभाग, आत्मा, एटीएम, बीटीएम, कृषक मित्र और किसानों की सहभागिता नज़र आई।

साहिबगंज से आनंद कुमार ओझा की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।