कृषि को लाभ का धंधा बनाने आधुनिक तकनीक और निवेश को बढ़ावा दे रही सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। मध्यप्रदेश में कृषि को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए राज्य सरकार आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेती को अधिक लाभकारी, आधुनिक और रोजगारपरक बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए किसानों की आय बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि तथा खेती की लागत कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को नई दिल्ली मंडपम में निजी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित भारत एग्रीकल्चरल कॉन्फ्रेंस के एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के साथ फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके माध्यम से निवेशकों को विभिन्न विभागों की आवश्यक अनुमतियां एक ही व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराने का प्रयास है, जिससे कृषि और उससे जुड़े उद्योगों में निवेश तथा रोजगार के नए अवसर विकसित हो सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषि भूमि को सिंचित क्षेत्र में शामिल किया जा सके। किसानों को समय पर पानी उपलब्ध कराने और कृषि अधोसंरचना मजबूत करने से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने महिला किसानों, युवाओं और प्रगतिशील किसानों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कृषि को केवल परंपरागत व्यवसाय तक सीमित न रखते हुए आधुनिक तकनीक, उद्यमिता और रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, बेहतर बीज, आधुनिक उपकरणों और फसल प्रबंधन की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन कर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकें।
सरकार का लक्ष्य कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार करना है। आधुनिक कृषि, निवेश, नवाचार और किसान-केंद्रित योजनाओं के समन्वय से मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के प्रयास जारी हैं।
----प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकसकृषि आधारित उद्योगों में निवेश के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस व्यवस्था होगी प्रभावीसिंचाई सुविधाओं के विस्तार से अधिक कृषि भूमि को मिलेगा पानी, उत्पादन बढ़ाने की तैयारीमहिला किसानों और युवाओं को कृषि से जोड़ने पर विशेष जोर, रोजगार के अवसर होंगे विकसितउन्नत बीज, आधुनिक उपकरण और फसल विविधीकरण से किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने का लक्ष्य
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कृषि को लाभ का धंधा बनाने का विषय है, जिसमें सरकार आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और रोजगारपरक बनाने का प्रयास कर रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों की आय बढ़ाने, उत्पादन और उत्पादकता में सुधार तथा लागत घटाने के लिए नई रणनीतियों को दर्शाती है, जिससे कृषि क्षेत्र की समग्र प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा, क्योंकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने से ग्रामीण समाज में स्थिरता आएगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, और खाद्य सुरक्षा तथा खा