राज्य

कृषि मशीनरी सब्सिडी के लिए ऑनलाईन आवेदन का आज आखिरी दिन: राहुल कटोच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
कृषि मशीनरी सब्सिडी के लिए ऑनलाईन आवेदन का आज आखिरी दिन: राहुल कटोच

सितंबर 30, शिमला (हिमाचल प्रदेश): कृषि सब्सिडी प्रदेश में कृषि क्षेत्र को आधुनिक और मशीनरी आधारित बनाने की दिशा में सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में किसानों को विभिन्न कृषि मशीनरी पर सब्सिडी उपलब्ध करवाने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संयुक्त कृषि निदेशक डाॅक्टर राहुल कटोच ने धर्मशाला में बताया कि कृषि मशीनरी सब्सिडी के लिए ऑनलाईन आवेदन का आज आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि किसानों को पावर वीडर, थ्रैशर, क्राॅप बाइंडर जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।