कुलदीप सिंह पठानिया ने कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की शिष्टाचार भेंट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 27, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आजकल नई दिल्ली में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली दौरे पर हैं। पठानिया ने गत सायं भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।
पठानिया ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। पठानिया ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ जिला चम्बा तथा प्रदेश के कई राजनीतिक पहलुओं पर चर्चा की व विधानसभा के अन्दर निभाई जा रही अपनी भूमिका, कार्यशैली पर भी विचार विमर्श किया। पठानिया ने कहा कि आधारभूत से कॉंग्रेसी होने के नाते उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ विशेषकर जिला चम्बा तथा प्रदेश कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों पर अपना दृष्टिकोण बताया व भविष्य में आने वाले चुनावी वर्ष में राजनीतिक दृष्टि से अपना अनुभव सांझा किया।
इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और परिदृश्य पर चर्चा की व अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में भी गहन चर्चा की।