खेल

कुलदीप वर्मा ने जीता जूनियर का खिताब आभा और अभिषेक जॉर्ज बने बेस्ट लिफ्टर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कुलदीप वर्मा ने जीता जूनियर का खिताब आभा और अभिषेक जॉर्ज बने बेस्ट लिफ्टर

स्पोर्ट्स िरपोर्टर| भिलाई राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में महिला वर्ग में आभा चंद्राकर सब जूनियर वर्ग में बेस्ट लिफ्टर बनी, तो पुरुष वर्ग में अभिषेक जॉर्ज ने बाजी मारी। वहीं दुर्ग के कुलदीप वर्मा ने जूनियर वर्ग में स्क्वॉट, बेंच प्रेस के साथ कुल वजन उठाने में अव्वल रहे। सिविक सेंटर स्थित प्रगति भवन में हुई राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में 250 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, फिजिशियन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक और पदाधिकारी शामिल हुए।

दो दिन चली इस स्पर्धा पहले दिन पुरुष वर्ग के 53, 59, 66, 74 एवं 83 किलो वजन वर्ग की और दूसरे दिन 93, 105, 120 एवं 120 किलो से अधिक की और बालिकाओं की 43, 47, 52, 57, 63, 69, 76, 84 एवं 84 किलो से अधिक वजन वर्ग की स्पर्धा हुई। साथ ही महिला वर्ग विभिन्न वजन वर्ग में वजन उठाने की स्पर्धा हुई।

इसमें राज्य के रायगढ़, बिलासपुर, सारंगढ़, चांपा, मनेंद्रगढ़, कोंडागांव, सूरजपुर, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कवर्धा, बालौदा बाजार, मुंगेली, नारायणपुर, बालोद, धमतरी, दल्ली-राजहरा, जगदलपुर, बस्तर, भानुप्रतापुर, कांकेर आदि जिलों के खिलाड़ियों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता के बाद सभी वर्गों में अलग-अलग बेस्ट लिफ्टर पुरस्कार दिया गया।

पहले दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआईजी विजय अग्रवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि महासचिव ओेए अंकुर मिश्रा, ओए पदाधिकारी अखिलेश मिश्रा थे। अध्यक्षता सीजी-पीएलए के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष संतोष देवांगन समेत अन्य सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

गुरदीप ने 657.5 किलो वजन लिफ्ट कर स्वर्ण पदक जीता छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू ने बताया कि महासमुंद के गुरदीप सिंह ने 83 किलोग्राम के सीनियर वर्ग में सबसे अधिक 657.5 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्क्वॉड में, 250 किलो, बेंच प्रेस में 145 और डेड-लिफ्ट में 262.5 किलो वजन उठाया।

पहले दिन के खेल में सबसे अधिक वजन उठाने वाले खिलाड़ी रहे। वैसे 83 किलो वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वजन उठाने का रिकार्ड अभिषेक जार्ज के नाम है। उन्होंने 767.5 किलो उठाया था, जो अभी तक ऑलटाइम का रिकार्ड है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर, दिव्यांग आदि श्रेणी में पहले दिन कुल 71 खिलाड़ी शामिल हुए।

पहले दिन 21 को स्वर्ण पदक, 13 को रजत और 9 को कांस्य पदक के लिए स्पर्धा हुई थी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।